Ram Mandir: बरेली में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 500 जगहों पर होगा सजीव प्रसारण, संघ-विहिप ने शुरू की तैयारी

[ad_1]

Pran Pratishtha ceremony Live telecast will take place at 500 places in Bareilly

अयोध्या राम मंदिर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बरेली जिले में 500 जगह सजीव प्रसारण किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी अभी से इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।  जन सहयोग से जगह-जगह एलईडी टीवी और प्लाज्मा स्क्रीन लगाई जाएंगी। रामभक्त अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महानगर अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने बताया कि जिले के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में यह व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालु अयोध्या में होने वाले आयोजन को देख सकें। जन सहयोग से ही पूरी व्यवस्था की जा रही है। इसमें शहर के 150 और ग्रामीण क्षेत्र के करीब 350 स्थानों पर स्क्रीन लगाई जाएंगी। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक प्रसारण जारी रहेगा।

इन मंदिरों में होगा प्रबंध

बाबा अलखनाथ मंदिर, श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर, मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम, राजेंद्रनगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, श्री हनुमान मंदिर सहित शहर में कई स्थानों पर रामभक्तों के लिए खास प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। अभी स्थान निर्धारित किए जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *