Kangra News: यादविंद्र गोमा बोले- पंचायत स्तर तक मजबूत होगी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति

[ad_1]

Yadavindra Goma said Ayurveda treatment will be strengthened till Panchayat level.

मंत्री यादविंद्र गोमा ने पंचरुखी में जनसमस्याओं को सुना
– फोटो : संवाद

विस्तार


आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बुधवार को पंचरुखी में जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया और शेष को शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। गोमा ने कहा जो जिम्मेदारी उन्हें मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व ने सौंपी, उसे बखूबी निभाएंगे और पूरी क्षमता से प्रदेश के लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा की प्राचीन और कारगर उपचार पद्धति है। कहा कि पंचायत स्तर तक सरकार आयुर्वेद स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही हैं और आने वाले समय इसे ओर मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *