[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 09 Jan 2024 07:03 PM IST

जोशीमठ क्षेत्र में इस तरह जमे पानी के नल। संवाद
फोटो
जोशीमठ। नगर क्षेत्र में सुबह और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिस कारण नलों पर बहने वाला पानी जमने लगा है। टीवी टावर के पास नल पर बहने वाला पानी जम गया। यहां रात को पारा -10 तक जा रहा है। स्थानीय निवासी भूपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि रात को कड़ाके की ठंड से नलों पर पानी जम रहा है जिससे नलों में पानी नहीं आ रहा है। बताया कि उन्होंने रात को नल खुला छोड़ दिया था लेकिन सुबह देखा तो नल से निकलने वाला पानी जम गया। दिन में तो धूप खिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जा रही है। संवाद
[ad_2]
Source link