उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
UPPSC State Engineering Services Final Result Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परिणाम 2021 की लिखित परीक्षा राज्य में 29 मई, 2022 को आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से 283 अधिसूचित रिक्तियों के लिए कुल 266 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। आयोग ने कुल 869 उम्मीदवारों के लिए 17 अक्तूबर से 15 नवंबर तक साक्षात्कार का आयोजन किया था। इससे पहले आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम 29 सितंबर को घोषित किया गया था और संशोधित परिणाम 31 अक्तूबर, 2022 को घोषित किया गया था।
UPPSC Result 92,787 उम्मीदवारों में से 870 ही हुए थे क्वालीफाई
UPPSC परीक्षा के लिए कुल 92,787 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था। जिनमें से 870 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया गया था। भर्ती अभियान का उद्देश्य सहायक अभियंता, प्रबंधक, मुख्य फायर ऑपरेटर और अन्य के कुल 283 पदों को भरना है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त, 2021 से शुरू हुई और 13 सितंबर, 2021 को समाप्त हुई थी।
UPPSC Result 2022 राज्य इंजीनियरिंग सेवा 2021 का परिणाम ऐसे देखें
सबसे पहले यूपी पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर, यूपी पीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा अंतिम परिणाम 2021 पर क्लिक करें।
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
रिजल्ट पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इस की प्रिंट आउट कॉपी अपने पास रखें।
विस्तार
UPPSC State Engineering Services Final Result Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परिणाम 2021 की लिखित परीक्षा राज्य में 29 मई, 2022 को आयोजित की गई थी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से 283 अधिसूचित रिक्तियों के लिए कुल 266 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। आयोग ने कुल 869 उम्मीदवारों के लिए 17 अक्तूबर से 15 नवंबर तक साक्षात्कार का आयोजन किया था। इससे पहले आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम 29 सितंबर को घोषित किया गया था और संशोधित परिणाम 31 अक्तूबर, 2022 को घोषित किया गया था।