निकाय चुनाव: आरक्षण लिस्ट जारी होने के बाद शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर, किसने क्या कहा ?

[ad_1]

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

नगरीय निकाय चुनाव में वार्डों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। आरक्षण सूची देने के बाद जहां कई दावेदारों के चेहरे की खुशी थम नहीं रही थी तो कई दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया। नगर निगम की 100 और गंगापुर नगर पंचायत के 10 वार्डों की प्रस्तावित आरक्षण सूची गुरुवार को जारी कर दी गई है। पार्षद पद के लिए अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। सूची जारी होने की अधिसूचना की तिथि से सात दिनों के भीतर जिलाधिकारी के यहां आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 100 वार्डों के आरक्षण की फाइनल सूची का प्रकाशन होगा।
सूची जारी होने के बाद से पक्ष-विपक्ष से प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। 

पढ़िए, किसने क्या कहा ? 

शासन स्तर से जो आरक्षण की सूची जारी की गई है। इस पर कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। भाजपा शत-प्रतिशत सफलता के लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विजय हासिल करेगी। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। – जगदीश त्रिपाठी, निकाय चुनाव संयोजक भाजपा 

भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है प्रशासन
नगर निकायों की सूची को मनमाने तरीके से तैयार किया गया है। भाजपा जहां-जहां कमजोर हैं, उन वार्डों में महिला सीट कर दी गई है या फिर उनको सुरक्षित करा दिया गया है। भाजपा के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए प्रशासन एजेंट की तरह काम कर रहा है। इस सूची पर आपत्ति करेंगे।  – राघवेंद्र चौबे, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस 

 
आरक्षण की सूची देखने के बाद लग रहा है कि यह भाजपा की सूची है। जहां ओबीसी वोट अधिक है, वहां पर एससी कर दिया है। जहां ओबीसी महिला है, वहां पुरुष कर दिया है। कई सामान्य को ओबीसी किया है। इस सूची को लेकर पार्टी अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी। –
मनोज राय धूपचंडी, पूर्व राज्यमंत्री सपा 

आरक्षण सूची अभी देखा गया है। कुछ लोगों का फोन आया है। सूची में कुछ बदलाव हुआ है। पार्टी हाईकमान से जैसा निर्देश होगा, उसी के अनुसार काम किया जाएगा। फिलहाल इस सूची के संबंध में बैठक कर आगामी रणनीति तय करेेंगे। – राजेश कुमार भारती, जिलाध्यक्ष, बसपा  

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव में वार्डों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। आरक्षण सूची देने के बाद जहां कई दावेदारों के चेहरे की खुशी थम नहीं रही थी तो कई दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया। नगर निगम की 100 और गंगापुर नगर पंचायत के 10 वार्डों की प्रस्तावित आरक्षण सूची गुरुवार को जारी कर दी गई है। पार्षद पद के लिए अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। सूची जारी होने की अधिसूचना की तिथि से सात दिनों के भीतर जिलाधिकारी के यहां आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 100 वार्डों के आरक्षण की फाइनल सूची का प्रकाशन होगा।

सूची जारी होने के बाद से पक्ष-विपक्ष से प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। 

पढ़िए, किसने क्या कहा ? 

शासन स्तर से जो आरक्षण की सूची जारी की गई है। इस पर कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। भाजपा शत-प्रतिशत सफलता के लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विजय हासिल करेगी। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। – जगदीश त्रिपाठी, निकाय चुनाव संयोजक भाजपा 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *