[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर
ख़बर सुनें
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 4 दिसंबर को सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में मतदाताओं के नाम जोड़ने और संशोधन की कार्रवाई होगी। मतदाता सूची के ड्राफ्ट पर दावे और आपत्तियां 8 दिसंबर तक की जा सकेंगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की किशनी, भोगांव, करहल, जसवंतनगर और मैनपुरी विधानसभा क्षेत्रों, रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनमें एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।
ये भी पढ़ें – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मिले 1.68 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5.63 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
ये भी पढ़ें – UP By Elections : आज थम जाएगा उप चुनाव के लिए प्रचार का शोर, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत
उन्होंने बताया कि अब तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 7.70 लाख, नाम हटवाने या संशोधन के लिए 4.70 लाख और फोटो अपडेट कराने के लिए 66 हजार आवेदन मिले हैं।
[ad_2]
Source link