जम्मू कश्मीर: प्रदेश में कल मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार, सजे बाजार, जानें अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त

[ad_1]

Jammu Kashmir: Lohri festival to celebrat on jan 13 markets are decorated know shubh muhurat

लोहड़ी पर सजे बाजार
– फोटो : संवाद

विस्तार


लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा। लोहड़ी के दिन या उससे दो चार दिन पूर्व बालक-बालिकाएं बाजारों में दुकानदारों या अन्य लोगों से लोहड़ी मांगते हैं। इसके बाद लकड़ी एवं रेवड़ी खरीदकर सामूहिक लोहड़ी मनाते हैं।

पूस-माघ की कड़ाके की ठंड से बचने के लिए आग सहायक सिद्ध होती है। लोहड़ी से संबद्ध परंपराओं एवं रीति-रिवाजों से ज्ञात होता है कि प्रागैतिहासिक गाथाएं भी इससे जुड़ गई हैं। दक्ष प्रजापति की पुत्री सती के योगाग्नि-दहन की याद में ही यह अग्नि जलाई जाती है।

इस वर्ष अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त शाम 5:45 बजे से रात 8:12 बजे तक रहेगा। जिन परिवारों में हाल में कोई शादी हुई हो या जिन्हें पुत्र-पुत्री की प्राप्ति होती है, उनसे पैसे लेकर मोहल्ले या गांव भर में बच्चे रेवड़ी बांटते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *