स्वच्छता सर्वेक्षण: जम्मू से ज्यादा साफ श्रीनगर शहर, कटड़ा को स्वच्छ रैंकिंग में मिला पुरस्कार

[ad_1]

Swachh Survekshan 2023: srinagar is cleaner than jammu city Katra gets award in ranking

अप्सरा रोड जम्मू
– फोटो : एक्स/ जम्मू स्मार्ट सीटी

विस्तार


देश के स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर को देश में 41वां और प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है। संभाग में कटड़ा शहर सबसे स्वच्छ रहा, जबकि जम्मू शहर 49 पायदान और नीचे आया है। 

जम्मू को देश में 248वां स्थान प्राप्त हुआ है। हालांकि वर्ष 2022 में इसे 199 वां स्थान हासिल हुआ था। जम्मू की रैंकिंग में 49 पायदान नीचे आई है। इसका कारण कोटभलवाल में कचरा प्रोसेसिंग का काम ना होना माना जा रहा है। वहीं देश के सबसे साफ शहरों में इंदौर ने लगातार सातवीं बार बाजी मारी है। इस श्रेणी में सूरत दूसरे व नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा है। केंद्र सरकार ने वीरवार को स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023 की घोषणा की है।

जम्मू नगर निगम को कचरा प्रोसेसिंग और डंपसाइट मामलों में शून्य अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि वॉटर बॉडिस की सफाई में शत-प्रतिशत ,घर-घर कचड़ा कलेक्शन 98, सेग्रिगेश्न (संतृप्ति) में 85 , रिहाशी क्षेत्रों मेेें सफाई के मामले में 98, सार्वजनिक बाजारों की सफाई में 98, पब्लिक टायलेट की सफाई में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। 

नगर निगम आयुक्त राहुल यादव ने बातचीत में पहले ही आशंका जताई थी कि कचरे का निस्तारण न होने की वजह से हमें झटका लग सकता है। हमारे दो प्लांट का काम अभी चल रहा है। कोटभलवाल का 2024 में पूरा हो जाएगा वहीं बंदूरख का काम 2026 तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद हमारी स्थिति में सुधार होगा।

जन शिकायत निवारण तंत्र में मिले 1388.2 अंक

जन शिकायत निवारण तंत्र में जम्मू नगर निगम को 1388.2 अंक मिले हैं। इस बार इस बार गारबेज फ्री सिटी में जम्मू शामिल नहीं हुआ था।ओडीएफ ++ में भाग लिया है वहीं हमें सिर्फ आडीएफ ही मिल पाया है।

कोटभलावाल प्लांट अक्तूबर 2024 में शुरू हो रहा है। उसके बाद हमारी रैंकिंग में सुधार हो जाएगा। -राहुल यादव, आयुक्त जम्मू नगर निगम

 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *