T20 Series: आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलेंगी हिमाचल की रेणुका ठाकुर और हरलीन

[ad_1]

रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल।

रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल।
– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए हिमाचल की रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल को टीम इंडिया में स्थान मिला है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने शुक्रवार को भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाजी की कमान रेणुका ठाकुर पर निर्भर करेगी। इसके अलावा हरलीन देओल भी सीरीज में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चमक सकती हैं। सीरीज के सभी पांच मुकाबले मुंबई में खेले जाने हैं। पिछले कुछ समय पर दोनों खिलाड़ी भारत के लिए लगातार खेल रही हैं और प्रदर्शन से सबको प्रभावित भी किया है। राष्ट्रमंडल खेलों में रेणुका सिंह ठाकुर ने सबसे अधिक 11 विकेट हासिल किए थे।

इसमें उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चार अहम विकेट चटकाए थे। ऐसे में रेणुका इस सीरीज में भारत के लिए अहम कड़ी साबित हो सकती हैं। अभी रेणुका नेशनल क्रिकेट अकादमी बंगलूरू में अभ्यास कर रही हैं। वह जल्द ही मुंबई में टीम के साथ जुड़ जाएंगी। इसके अलावा वुमन चैलेंजर ट्रॉफी में रेणुका ने तीन मैचों में सात विकेट हासिल किए हैं।  रेणुका सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के बाद वह नेशनल क्रिकेट अकादमी बंगलूरू में अभ्यास कर रही हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पूरी तैयारी की है। उम्मीद है कि टीम सीरीज पर कब्जा करेगी। इधर, हरलीन देओल भी चयन से काफी उत्साहित हैं। हिमाचल टीम की कप्तान हरलीन ने कहा कि मौका मिला तो प्रदर्शन में कमी नहीं छोड़ेंगी।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *