Budaun: 80 लाख रुपये की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रात में ढाबों-होटलों पर सप्लाई करने निकले थे

[ad_1]

Three smugglers arrested with opium worth Rs 80 lakh in Budaun

अफीम तस्करी के आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के सहसवान क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों की कार से एक किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। रात में तीनों तस्कर हाईवे के ढाबों और होटलों पर अफीम सप्लाई करने निकले थे। तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रविवार दोपहर उन्हें जेल भेज दिया गया।

शनिवार रात सहसवान कोतवाली में तैनात एसआई ब्रजकिशोर और उनकी टीम बदायूं-मेरठ हाईवे पर गश्त कर रही थी। पुलिस टीम अपना वाहन लेकर हाईवे पर स्थित गांव ज्वालापुर के नजदीक पहुंची थी। वहां कोतवाली पुलिस का बैरियर भी लगा हुआ है। यहां पहुंचकर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *