J&K: पुंछ-राजोरी में विकास, पाकिस्तान को नहीं आ रहा रास, इसलिए दे रहा उग्रवाद को बढ़ावा- उत्तरी सेना प्रमुख

[ad_1]

lt gen Upendra Dwived said Pakistan not happy with development in Poonch Rajouri that is why they promot

Lt Gen Upendra Dwivedi
– फोटो : सेना

विस्तार


सेना के उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पड़ोसी देश पाकिस्तान ने पुंछ-राजोरी क्षेत्र में आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया है। क्योंकि यहां चल रहे विकास कार्यों से उनमें बौखलाहट हैं। पुंछ-राजोरी क्षेत्र में लोगों के जीवन में समृद्धि और सुधार हुआ है। निवेश आ रहा है और लोगों को नौकरियां मिल रही है। इससे पाकिस्तान में बेचैनी है।

शांति और समृद्धि का यह माहौल हमारे पड़ोसी देश को रास नहीं आ रहा है। इसलिए वे क्षेत्र में उग्रवाद को बढ़ावा दे रहे हैं लेकिन हमने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे आने वाले दिनों में उग्रवादी गतिविधियों पर काबू पा लेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों के बीच समन्वय को बेहतर बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जा रही है, साथ ही हम कुछ बदलाव भी कर रहे हैं। इससे हमें स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।’

2023 में कामयाब नहीं हुई घुसपैठ की कोशिशें

सेना कमांडर ने कहा कि 2023 को शून्य-घुसपैठ वर्ष घोषित किया गया है क्योंकि कोई भी आतंकवादी नियंत्रण रेखा के माध्यम से आने में सक्षम नहीं था। उन्होंने कहा, ‘अगर आप पिछले साल देखें तो मारे गए केवल 21 आतंकवादी स्थानीय थे, बाकी 55 विदेशी थे। 2022 में 121 आतंकवादी भर्तियां हुईं लेकिन 2023 में केवल 19 ही हुए हैं।’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *