Bihar Rail News: महरैल-वाचस्पतिनगर रेल खंड पर होगा स्पीड ट्रायल, रेलवे ने जारी किया ये निर्देश

[ad_1]

Hajipur Rail News Speed trial will be conducted on Maharail-Vachspatinagar rail section

महरैल-वाचस्पतिनगर रेल खंड पर होगा स्पीड ट्रायल (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


झंझारपुर-लौकहा बाजार आमान परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित 13 किमी लंबे महरैल-वाचस्पतिनगर रेल खंड पर 17 और 18 जनवरी को स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान इस रेल खंड पर  100 किमी या उससे अधिक की स्पीड से ट्रेन/लाइट इंजन परिचालित की जाएगी। किसी के भी रेलवे लाइन के निकट रहना असुरक्षित होगा।

ऐसे में सभी को मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार की ओर से सूचित किया जाता है कि स्पीड ट्रायल के दौरान रेलवे लाइन से दूर रहें। इसकी अवहेलना करने पर यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसके लिए रेल प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा। विदित हो कि 43 किमी लंबे झंझारपुर-लौकहा बाजार आमान परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत अब तक झंझारपुर से महरैल तक कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष बचे परियोजना वाचस्पतिनगर से खुटौना तथा खुटौना से लौकहा बाजार रेल खंड के आमान परिवर्तन कार्य प्रगति पर है।

बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद रेल खंड के दोहरीकरण कार्य के लिए एनआई कार्य के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद खण्ड के दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इण्टरलॉक एवं नान इण्टरलॉक कार्य के मद्देनजर इस रेलखंड से गुजरने वाली  कुछ ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से जा रहा था। अब कुछ ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग चलाए जाने की तिथि को बढ़ाया गया है तथा कुछ और ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है, जो निम्नानुसार है।

वाराणसी-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-लखनऊ के रास्ते चलाई जाने वाली ट्रेनें

  • दिनांक 20.01.24 एवं 21.01.24 को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी सं. 13009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस
  • दिनांक 20.01.24 एवं 21.01.24 को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी सं. 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस
  • दिनांक 20.01.24 एवं 21.01.24 को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 13307 धनबाद-फिरोजपुर कैंट गंगा सतलूज एक्सप्रेस
  • दिनांक 19.01.24 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस
  • दिनांक 16.01.24 को न्यू तिनसुकिया से खुलने वाली गाड़ी सं. 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस

लखनऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-वाराणसी के रास्ते चलाई जाने वाली ट्रेनें

  • दिनांक 20.01.24 एवं 21.01.24 को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी सं. 13010 योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस 
  • दिनांक 15.01.24 से 21.01.24 तक जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी सं. 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस
  • दिनांक 20.01.24 एवं 21.01.24 को फिरोजपुर कैंट से खुलने वाली गाड़ी सं. 13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलूज एक्सप्रेस
  • दिनांक 16.01.24 को भगत की कोठी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस
  • दिनांक 19.01.24 को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी सं. 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस
  • दिनांक 19.01.24 को ओखा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15635 ओखा-गुवाहाटी द्वारका एक्सप्रेस
  • दिनांक 20.01.24 को गांधीधाम से खुलने वाली गाड़ी सं. 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस

वाया सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनें

  • दिनांक 16.01.24, 20.01.24 एवं 21.01.24 को पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलायी जायेगी
  • दिनांक 21.01.24 को कोटा से खुलने वाली गाड़ी सं. 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद के रास्ते चलायी जायेगी
  • दिनांक 21.01.24 को मालदा टाउन से खुलने वाली गाड़ी सं. 13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलायी जायेगी 
  • दिनांक 21.01.24 को दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं. 13484 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद के रास्ते चलायी जायेगी 
  • दिनांक 20.01.24 को इंदौर से खुलने वाली गाड़ी सं. 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद के रास्ते चलायी जायेगी 
  • दिनांक 22.01.24 को पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 19322 पटना-इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलायी जायेगी 
  • दिनांक 21.01.24 को किशनगंज से खुलने वाली गाड़ी सं. 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलायी जायेगी 

वाया कानपुर-प्रयागराज-वाराणसी-बलिया के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनें

  • दिनांक 19.01.24 को सूरत से खुलने वाली गाड़ी सं. 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-वाराणसी सिटी-बलिया के रास्ते चलायी जायेगी 
  • दिनांक 21.01.24 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बलिया-वाराणसी सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलायी जायेगी

वाया गोंडा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाने वाली ट्रेनें

  • दिनांक 15.01.24 को उदयपुर सिटी से खुलने वाली गाड़ी सं. 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या कविगुरू एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी 
  • दिनांक 18.01.24 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी कविगुरू एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी
  • दिनांक 21.01.24 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी सं. 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी
  • दिनांक 20.01.24 को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी सं. 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू जमुना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *