[ad_1]
05:48 PM, 12-Jan-2024
PM Modi : नीतीश कुमार के विधायक ने पीएम मोदी के लिए बुरे शब्द कहे, बताया- 2024 में भाजपा जीती तो क्या होगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में सत्तारूढ़ दल के सचेतक रहे जनता दल यूनाईटेड के गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल विवादित बयानों के लिए हमेशा चर्चा में आ जाते हैं। यह वही विधायक हैं, जिन्होंने जदयू दफ्तर में पिस्टल लेकर आने की बात कही थी। अब गोपाल मंडल फिर चर्चा में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी बात कही है, जिसे लिखा नहीं जा सका है। उन्होंने पीएम मोदी को ऐसा जीव बताया है, जो अब वास्तव में नहीं पाया जाता और जो मानव को निगल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी को भी निगल सकते हैं। गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि अगर 2024 में भारतीय जनता पार्टी जीत गई तो यह देश बर्बाद हो जाएगा।
बोले- नीतीश कुमार को संयोजक बनाना अर्थहीन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. को लेकर भी गोपाल मंडल ने तमाम नेताओं को खूब सुना दिया। उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस की वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की चर्चा थी, जबकि इससे कुछ होने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिर्फ कन्वेनर बनाने से काम नहीं चलेगा। उन्हें इंडी गठबंधन में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए, तभी गठबंधन भारतीय जनता पार्टी का सामना कर पाएगी, नहीं तो यह विपक्षी गठबंधन बिखर जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का बच्चा-बच्चा जानता है। उनके सामने में गठबंधन में कोई नेता नहीं, जो प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बन सके। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा जाग चुके हैं और नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर सभी लोग एक हैं।
[ad_2]
Source link