Varanasi News: ATM में ब्लेड लगाकर निकालते थे रुपये, मौज-मस्ती में उड़ाते थे पैसा; चार जालसाज अरेस्ट

[ad_1]

Varanasi police arrested four fraudsters for withdrawing money from ATM

varanasi news
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एटीएम में छेड़छाड़ और डेबिट कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार जालसाजों को लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के गया जिले के रोशना गांव के मोनू कुमार और नवादा जिले के अतवां गांव के दयानंद कुमार उर्फ छोटू, कुंज गांव के रविकांत कुमार व सादीपुर नारदीगंज के चंदन कुमार के रूप में हुई है।

आरोपियों के पास से 132 एटीएम कार्ड, एटीएम से पैसा निकालने में प्रयुक्त होने वाली 18 पत्ती व उपकरण, 21585 रुपये, छह मोबाइल और एक कार बरामद की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी वरुणा जोन ने 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि बीते 14 जनवरी को पांडेयपुर की रहने वाली जया कन्नौजिया ने लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जया का आरोप है कि पांडेयपुर चौराहा स्थित एचडीएफसी के एटीएम में उनके साथ धोखाधड़ी कर उनके खाते से 8000 रुपये निकाल लिए गए। 

लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में दरोगा अंकुर कुशवाहा, शशि प्रताप सिंह व अमरजीत कुमार और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार मौर्य की टीम ने सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *