Begusarai: एमडीएम प्रभारी ने बीईओ पर लगाया छेड़खानी का आरोप, कहा- ‘मुझे देते हैं धमकी’, पुलिस जांच में जुटी

[ad_1]

MDM in-charge accused BEO of molestation

एमडीएम प्रभारी ने बीईओ पर लगाया छेड़खानी का आरोप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड में स्कूलों में चलने वाले मध्याह्न भोजन को लेकर एमडीएम प्रभारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEO) के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एमडीएम प्रभारी ने तेघड़ा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम उदय महतो पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और रात के अंधेरे में अपने घर पर बुलाने का भी आरोप लगाया है।

महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा कि तेघड़ा बीईओ राम उदय महतो ने विगत 5 जनवरी को मोबाइल फोन कर अश्लील बातें की। पीड़िता द्वारा घटना के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने तथा तेघड़ा बीईओ की गंदी अश्लील हरकतों का विरोध करने पर नौकरी से हटवाने और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

रात में बुलाते थे घर

पीड़िता ने बताया कि वो 4 साल से तेघड़ा प्रखंड में एमडीएम प्रभारी के रूप में काम कर रही है। करीब 6 महीने पहले राम उदय महतो बीईओ बनकर आए थे और तभी से उनकी गंदी नजर उनपर थी। विभिन्न तरह का इमोजी व्हाट्सएप से मैसेज भेजते थे और रात में डेरा पर आने को कहते हैं।

पीड़िता को देता था धमकी

पीड़िता ने बताया कि फोन करके फोटो मांगते थे, बात नहीं मानने पर बार-बार बीआरसी में स्थित मेरे कार्यालय को खाली करने की धमकी देते थे। इसको लेकर बहस भी हुई थी। यहां तक उन्होंने कहा कि मेरी बात नहीं मानी तो मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगा। पीड़िता का कहना है कि बीईओ व्हाट्सएप पर जिस महिला का डीपी सुंदर देख लेते हैं, उसको मैसेज करने लगते थे। तेघड़ा प्रखंड में आने से पहले वो खगड़िया में कार्यरत थे। वहां भी शिक्षिकाओं को गंदे मैसेज भेजते थे। अपने घर पर बुलाते थे, इसको लेकर उन पर प्राथमिक भी दर्ज हुई है।

मामला हुआ दर्ज

इस मामले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह निराधार है। पहले मैंने एफआईआर कराई है, उसी के प्रतिशोध में एमडीएम पदाधिकारी ने मामला दर्ज कराया है। इधर, एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एमडीएम प्रभारी के आवेदन के आधार पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर डीएसपी अमित कुमार को जांच का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *