[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:57 PM IST

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : iStock
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शासन के निर्देश पर पुलिस ने नेपाल समेत अन्य प्रांत से सटे बार्डर पर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ड्रोन एवं सर्विलांस से बार्डर से आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए है।
एडीजी ने इसे लेकर बार्डर से सटे जिले के कप्तानों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही ज्वाइंट पेट्रोलिंग करने के साथ नेपाल से आने वालों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सीमा से सटे क्षेत्रों में पुलिस और नेपाल प्रहरी चौकसी कर रही है।
गोरखपुर जोन के अधिकांश जिले नेपाल और बिहार बार्डर से सटे हुए हैं। पूर्व में सीमा पार से आतंकियों के आने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की वजह से बार्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बार्डर से सटे जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक कर एडीजी पहले ही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पर मंथन कर चुके हैं। इसलिए बार्डर के प्रवेशद्वारों के अतिरिक्त खुली सीमा से देश में दाखिल होने वालों की निगरानी की जा रही है। बार्डर के होटल, लॉज, रेस्टोरेंट, रेलवे बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और कारोबार के लिए आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
[ad_2]
Source link