Mau News: हेट स्पीच के मामले में विधायक अब्बास अंसारी पर आरोप तय, कोर्ट ने 30 जनवरी तय की अगली तारीख

[ad_1]

Charges framed against MLA Abbas Ansari in hate speech case in MP-MLA court Mau

विधायक अब्बास अंसारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बीते विधानसभा के आम चुनाव के दौरान हेट स्पीच और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामलो में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की पेशी कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। सीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी ने हेट स्पीच के मामले में अब्बास अंसारी आदि पर आरोप तय किया। तथा साक्ष्य के लिए 30 जनवरी तथा दूसरे मामले मे हाजिरी के लिए 29 जनवरी की तिथि नियत किया। दोनों मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।

यह है पूरा मामला

पहले मामले में अभियोजन के अनुसार एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में अपराध संख्या 97/ 22 धारा 506, 171च भादवि के तहत एफआईआर दर्ज हुई। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया।

आरोप था कि 3 मार्च 22 को विधानसभा चुनाव के दौरान सदर विधानसभा सीट से सुभासपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अब्बास अंसारी ने नगर क्षेत्र के पहाड़पुर मैदान में जनसभा के दौरान कहा कि जनपद मऊ के प्रशासन को चुनाव के बाद रोककर हिसाब किताब करने व इसके बाद सबक सिखाने की धमकी मंच से दी गई थी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *