Shimla: सीएम सुक्खू के साथ बैठक में बिजली बोर्ड कर्मियों ने फरवरी तक ओपीएस बहाल करने का दिया अल्टीमेटम

[ad_1]

In the meeting with CM Sukhu, Electricity Board employees gave ultimatum to restore old pension by February

बिजली कर्मी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल करने और प्रबंध निदेशक को पद से हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ कर्मचारी यूनियनों की बैठक हुई। बैठक में बोर्ड की संयुक्त संघर्ष समिति ने फरवरी तक पुरानी पेंशन बहाली का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही प्रबंध निदेशक की स्थायी नियुक्ति करने की भी मांग उठाई। 

समिति के संयोजक लोकेश ठाकुर और सह संयोजक हीरालाल वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ऊर्जा सचिव भारत खेड़ा के साथ जल्द ही इन मसलों पर यूनियन की बैठक आयोजित करवाने का आश्वासन दिया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *