HP Weather Update: चांशल, हाटू पीक पर हल्की बर्फबारी, 18 जनवरी से प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ

[ad_1]

HP Weather Update: Light snowfall on Chanshal, Hatu Peak, fog alert in plain districts

हाटू पीक, नारकंडा में हल्की बर्फबारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चांशल, नारकंडा, हाटू पीक,खड़ा पत्थर, चूड़धार चोटी सहित अन्य उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बुधवार शाम हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, 18 से 23 जनवरी से राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। उधर, राज्य के कई मैदानी जिलों में कोहरे व ठंड का कहर जारी रहने के आसार हैं।

विभाग ने आगामी दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, ऊना व मंडी जिले में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार सुबह प्रदेश के अन्य मैदानी जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर सहित सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। वहीं, राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हैं। 

 

 

 

कहां कितना न्यूनतम तापमान 

शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6, सुंदरनगर 1.7, भुंतर 1.7 , कल्पा -1.6, धर्मशाला 5.2, ऊना 2.0, नाहन 7.1, पालमपुर 4.0, सोलन 1.8, मनाली 1.1, कांगड़ा 3.6, मंडी 1.7, चंबा 3.9, डलहौजी 2.8, जुब्बड़हट्टी 5.2, कुफरी 2.2, कुकुमसेरी -8.8, नारकंडा 0.4, रिकांगपिओ 1.6, सेऊबाग 1.4, धौलाकुआं 4.7, बरठीं 2.3, पांवटा साहिब 6.0 और सराहन में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *