Etah: भरभराकर गिरा मिट्टी का टीला, आधा दर्जन से अधिक महिलाएं, किशोरी और बच्चे दबे; मची चीख पुकार

[ad_1]

women and children were buried after mound of soil collapsed in Etah Police and villagers engaged in rescue

एटा का मेडिकल कॉलेज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार की दोपहर मिट्टी का टीला गिरने से मलबे में आठ लोग दब गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने मिट्टी हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना मारहरा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव की है। यहां दोपहर को एक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर गया। मलबे में नीचे बैठीं आठ महिलाएं, युवतियां व बच्चे दब गए। चीख पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें मिट्टी खोदकर बाहर निकालने में जुट गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस भी राहत बचाव में जुट गई। 

थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान ने बताया कि मिट्टी का टीला गिरने से बच्चे और महिलाएं दब गईं। हादसे में लटूरी सिंह की बेटी करिश्मा (17) व नीतू (20), पुष्पा देवी पुत्री रमाकांत (13), रामबेटी पत्नी पप्पू (45), शालिनी पत्नी श्यामसुंदर (45) और गांव की रीना पत्नी संजीव (36) दबी थीं। सभी को बाहर निकाल लिया गया है। रीना की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *