पैसों के विवाद में हत्या: तंत्रमंत्र से रकम डबल करने के नाम पर लिए रुपये, वापस मांगे तो सुला दिया मौत की नींद

[ad_1]

Roorkee News Property Dealer Murder case Revealed Shocking reason

हत्या
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार


गंगनहर में धक्का देकर प्रॉपर्टी डीलर अलताफ की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अलताफ की ओर से पैसों का तकादा करने पर हत्या की थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

मुरादाबाद के पाकबड़ा निवासी अलताफ 13 जनवरी को अपने साथी जीशान निवासी मुबारकपुर असमोली जिला संभल, हसनैन के साथ कलियर आए थे। यहां पर जीशान ने अलताफ की गंगनहर में धक्का देकर हत्या कर दी गई थी। हसनैन की हत्या का प्रयास किया गया था। पुलिस ने अलताफ की बेटी की तहरीर पर जीशान के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

मंगलवार रात पुलिस ने आरोपी जीशान को कलियर दरगाह इमाम साहब रोड अजमेरी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले अलताफ से हुसनैन ने उसकी पहचान कराई थी। अलताफ प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करते थे। इस पर वह अलताफ के साथ मिलकर काम करने लगा। इस बीच उसकी बहन की शादी की तारीख नजदीक आ रही थी।

Roorkee Crime: एटीएम में रकम डालने वाले कर्मचारियों ने किया लाखों का गबन, ऑडिट में सामने आया फर्जीवाड़ा

आरोपी को पैसों की जरूरत थी। इस पर आरोपी ने अलताफ को झांसे में लेकर तंत्रमंत्र के जरिए रकम डबल करने की बात कही। झांसे में आकर अलताफ ने उसे साढ़े चार लाख रुपये दे दिए थे। इसके बाद वह कुछ दिनों के लिए कलियर आ गया। इस बीच उसने बहन की शादी में पूरी रकम खर्च कर दी। अलताफ ने जीशान से अपनी डबल रकम मांगी तो वह बहाने बनाने लगा। अलताफ ने जीशान पर साढ़े चार लाख रुपये के बदले 10 लाख देने का दबाव बनाया।

इस पर आरोपी ने बताया कि तंत्रमंत्र से रकम डबल करने में 50 हजार की और जरूरत पड़ेगी। इसके बाद वह अलताफ और हसनैन को लेकर कलियर आ गया। यहां पर उसने दोनों की हत्या की योजना बनाई। आरोपी दोनों को कलियर के पास गंगनहर किनारे लेकर बैठ गया और तंत्रमंत्र करने का दिखावा करने लगा। इस बीच आरोपी ने अलताफ को गंगनहर में धक्का दे दिया। इसके बाद उसने हसनैन को धक्का देने का प्रयास किया तो वह संभल गया और फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *