National Games 2024: मंत्री रेखा आर्य के निर्देश, उत्तराखंड में 500 कोच तैयार करेंगे 2500 मेडलिस्ट खिलाड़ी

[ad_1]

National Games 2024 Minister Rekha Arya order 500 coaches will prepare 2500 medalist players in Uttarakhand

रेखा आर्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने खेल निदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ इस वर्ष प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल और सीएम धामी की घोषणाओं के संबंध में बैठक ली।  बैठक में विभागीय अधिकारियों से राष्ट्रीय खेलों के खेल मैदानों के निर्माण व अवस्थापना के बारे में जानकारी ली।

कहा कि राष्ट्रीय खेल की मेजबानी मिलना राज्य के लिए खुशी की बात है। हम राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य शेष रह गए हैं उन्हें तय समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करा लिया जाए। 

हौसले से भरी उड़ान: पहनने को जूते और दौड़ने को मैदान नहीं…फिर भी 35 मेडल जीत साहिब ने नाम किया रोशन

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *