Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाते ही सही में खिसक गई पांव तले से जमीन; मंच पर पूर्व सांसद भी धड़ाम, वीडियो वायरल

[ad_1]

Bihar News : Stage Collapse during questioning ayodhya Ram Mandir pran pratistha, rjd ex MP fallen video virla

स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान मंच टूटा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गया के अतरी प्रखंड के डिहुरी पंचायत में स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी की पुण्यतिथि मनाई जा रही थी। इसे लेकर मंच बनाया गया। मंच पर पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे। मंच पर एक स्थानीय नेता ने अपना संबोधन शुरू किया। संबोधन के दौरान उन्होंने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर बयानबाजी शुरू कर दी।

पूर्व सांसद अनवर अंसारी सहित कई लोग घायल हो गए

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जो श्री रामचंद्र जी का प्राण प्रतिष्ठा है, वह कार्यक्रम वोट लेने के लिए किया जा रहा है। सवाल यह है कि जिस दिन श्री रामचंद्र जी का जन्म है, उस दिन क्यों नहीं मनाया जा रहा। इतना बोलते ही मंच टूट कर गिर गया। जिससे मंच पर मौजूद पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी सहित कई लोग घायल हो गए। अली अनवर अंसारी राजद कोटे से बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

इस घटना का वीडियो वहां मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा बनाया गया। जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही भाजपा नेताओं ने भी बयानबाजी शुरू कर दी।

भगवान श्रीराम का नाम राजनैतिक फायदा के लिए नहीं हैं

भाजपा के गया जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम राजनैतिक फायदा के लिए नहीं हैं। हिंदू सनातन धर्म और देश का गौरवगाथा हैं, जो मुगलों के द्वारा उनके जन्मभूमि को तोड़कर ढांचा बना दिया गया था। 526 वर्षों के संघर्ष के बाद सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा हैं। देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कर कमलों द्वारा 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी। सभी भारतीय उस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर खुशियों का इजहार करे, ना की विरोध करें। घटना का विरोध करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव, जिला मंत्री धर्मेंद्र यादव शामिल है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *