सोशल मीडिया के हाई व्यूअर पेज पर खतरा : पाकिस्तानी आईपी एड्रेस से हो रहा था भारत में खेल, पाक भेजा जा रहा पैसा

[ad_1]

Bihar News : monetize social media traffic on target, social media page hacking through pakistan ip address

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अगर आप सोशल मीडिया के एक्टिव यूजर हैं और आपके पेज पर हाई व्यूज आते हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। नालंदा पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को पकड़ा है। जांच पड़ताल में यह खुलासा हुआ है कि दोनों हैकर फेसबुक पेज को हैक करते थे। इसके बाद इस पर लाइव आकर अपनी ओनरशिप को दर्शाते थे। उसपर अपना दावा कर सके और उसपर अपना वीडियो डालते हैं। उसके अकाउंट नंबर को हैक करके जो व्यूअरशिप के पैसे मिलते हैं उससे इन्हें फायदा होता था। दोनों अभियुक्त पिछले तीन-चार साल से इस काम में लगे हुए थे। इससे जरिए यह लोग एक माह में डेढ़ लाख रुपये तक कमाते थे। इतना ही नहीं यह लोग पाकिस्तार के करांची और इस्लामाबाद के आईपी एड्रेस का यूज करते थे।

नालंदा पुलिस ने इन दोनों की पहचान राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के बेंगु थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी रोहित धाकड़ व प्रकाश धाकड़ है। दोनों साइबर हैकर ने एक न्यूज़ चैनल के फेसबुक पेज को हैक किया था। साइबर डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि 7 जनवरी को उन्हें शिकायत मिली थी कि एक न्यूज़ चैनल के फेसबुक पेज को हैक कर लिया गया है। इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया था। तब पता चला कि फिशिंग मालवेयर के माध्यम से पेज को हैक कर लिया गया था। अनुसंधान के क्रम में लोकेशन पता लगाया गया। छानबीन के आधार पर हैकरों की तस्वीर मिल गई थी। आईपी एड्रेस पाकिस्तान का बताया जा रहा था। लेकिन, लाइव वीडियो में बैकग्राउंड की तस्वीर के जरिए इनका लोकेशन निकाला गया। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। 

पेज को हैक कर 420 डॉलर में बेचते थे

हैकरों के द्वारा जो न्यूज़ चैनल के फेसबुक पेज को हैक किया गया था। उसे रिकवर कर उसके वास्तविक ऑनर को सुपुर्द करने का काम किया जा रहा है। हाय व्यूअरशिप और 

मोनेटाइज पेज को हैक कर 420 डॉलर में बेचने का काम किया जाता था। यह गिरोह पेज को हैक कर उसे पर लाइव आते हैं और अपनी ओनरशिप को दर्शाते हैं ताकि उसपर अपना दावा कर सके और उसपर अपना वीडियो डालते हैं। उसके अकाउंट नंबर को हैक करके जो व्यूअरशिप के पैसे मिलते हैं उससे उनको फायदा होता है। दोनों अभियुक्त पिछले तीन-चार साल से इस काम में लगे हुए थे।

डिजिटल न्यूज चैनल को हैक किया था

साइबर डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि इनके पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया। जिसमें यह पता चला कि उनके बहुत सारे चैट पाकिस्तान के लोगों के साथ की गई है। यूएसबीटी में पैसे ट्रांसफर किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि इन लोगों के द्वारा 50 से अधिक फेसबुक पेज को हैक किया गया है ना सिर्फ भारत बल्कि अलग-अलग देशों के भी हाई व्यूअर शिप मोनेटाइज फेसबुक पेज हैक किए गए हैं। यह एक गिरोह है जो ऐसे पेज को हैक करने का काम करता है और उसे हैक कर बेचने का काम करता है। और पैसे क्रिप्टो करेंसी पाकिस्तान भेज दिया जाता था। साइबर डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि हैकरों ने जो न्यूज़ चैनल के फेसबुक पेज को हैक किया गया था। उसे रिकवर कर उसके वास्तविक ऑनर को सुपुर्द करने का काम किया जा रहा है। हाय व्यूअरशिप और मोनेटाइज पेज को हैक कर 420 डॉलर में बेच देते थे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *