Bihar News: दिनदहाड़े बदमाशों ने नानी व नतनी को मारी गोली, नतनी की मौत, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

[ad_1]

सार

Bihar News: जिले के थरथरी थाना इलाके के दादुपुर गांव के समीप दिन दहाड़े बेखौफ बदमाशों ने टोटो सवार नानी और नतनी को गोली मार दी, जिससे इलाज के दौरान नतनी की मौत हो गई। जबकि नानी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।  

Miscreants shot grandmother and granddaughter in broad daylight

दिनदहाड़े बदमाशों ने नानी व नतनी को मारी गोली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नालंदा के दादुपुर गांव में बदमाशों ने नान और नतनी को गोली मार दी। इस घटना में नतनी की मौत हो गई। मृतका थरथरी थाना इलाके राजनबीघा निवासी राजीव कुमार की 25 वर्षीया पत्नी पूजा भारती है, जबकि जख्मी बेन थाना इलाके के इनायतपुर निवासी राधेश्याम प्रसाद की पत्नी मालती देवी है। इधर, मृतका के पिता नीरज कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व वे सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। इसी में उनकी बच्ची और सास उसे देखने आई थी। देखकर वापस अपने घर लौट रही थी, इसी बीच यह हादसा हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि, बदमाशों ने दोनों को गोली क्यों मारी, इस बात का सपष्ट कारण पता नहीं चल पा रहा है। मगर उनका कहना है कि उनकी बच्ची ने प्रेम विवाह किया था। घर गृहस्थी चलाने के लिए दो ट्रैक्टर भी खरीद कर दिए थे, कुछ पैसे आने से गांव के कुछ लोग दुश्मन बन बैठे थे। इससे पूर्व भी दामाद और बच्ची पर जानलेवा हमला भी किया था। जिसमें वह बाल बाल बच गए थे। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही थरथरी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *