Ram Mandir: देहरादून में कल निकाली जाएगी रामलला की भव्य शोभायात्रा, शहर में यहां रूट रहेंगे डायवर्ट

[ad_1]

Ram Mandir Inauguration Traffic Route diversion and parking plan for Shobha Yatra in Dehradun

– फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार


अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। राजधानी देहरादून में भी भक्तों का उत्साह चरम पर है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही राजधानी राममय दिख रही है। शहर में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके चलते शहर का यातायात डायवर्ट किया गया है। वहीं, पार्किंग प्लान भी जारी किया गया है। 

Ram Mandir: 22 जनवरी को उत्तराखंड में सरकारी दफ्तरों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी, आदेश से कर्मचारी नाखुश

राजपुर व रायपुर रोड से चकराता रोड जाने वाले समस्त वाहन चालकों से पुलिस ने अपील की है कि वे चकराता रोड जाने के लिए दिलाराम से कैंट व आराघर से प्रिंस चौक का प्रयोग करें। साथ ही सभी आमजन 12 से तीन बजे तक परेड मैदान, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, राजपुर रोड, ईसी रोड, बुद्धा चौक क्षेत्र में जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। 

पार्किंग स्थल 

  • रेन्जर्स ग्राउंड 
  • मंगला देवी इंटर कॉलेज
  • पवेलियन ग्राउंड 
  • लार्ड वैंकटेश वेडिंग पॉइन्ट
  • द दून स्कूल के सामने मॉल रोड पर खाली मैदान (भारी वाहन बसों के लिए पार्किंग )
  • बन्नू स्कूल रेसकोर्स (भारी वाहन बसों के लिए पार्किंग )

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *