धमकी देने वाला गया जेल: गोरखपुर में गांजा पीते ही चिल्लाता है…बम से उड़ा देंगे रेलवे स्टेशन

[ad_1]

Satyendra accused gave information about bombing railway station sent to jail

रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला सत्येंद्र।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


गोरखपुर  कैंट स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने में गुरुवार रात पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह गांजा पीता है और नशे में कंट्रोल रूम को कॉल करके चिल्लाता है- बम से उड़ा देंगे रेलवे स्टेशन..। इसके पहले भी वह हत्या और बम विस्फोट की फर्जी सूचना देने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। शुक्रवार को जीआरपी ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेज दिया गया।

आरोपी सत्येंद्र राय गोपालगंज, बिहार का निवासी है। एसपी रेलवे डाॅ. अवधेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात डायल 112 पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले बताया कि छावनी स्टेशन के पास कुछ लोग बम विस्फोट करने की योजना बना रहे हैं। 31 दिसंबर को उसने कई लोगों को आपस में बात करते हुए सुना था। नाम, पता पूछने पर सूचना देने वाले ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।

रात 9:40 बजे कंट्रोल रूम से मामले की जानकारी जीआरपी कंट्रोल रूम में दी गई, जिसके बाद सक्रिय हुई टीम ने सत्येंद्र राय काे स्टेशन परिसर से पकड़ लिया। जीआरपी, आरपीएफ के साथ ही जिले की पुलिस व खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। जांच में पता चला कि चार भाइयों में तीसरे नंबर के सत्येंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसक एक बड़ा भाई माेहम्मदपुर थाने का चौकीदार है।

इसे भी पढ़ें: रेलवे के हर जोन से अयोध्या के लिए चलेंगी आस्था स्पेशल ट्रेन, 28 से शुरूआत की उम्मीद

धागा फैक्ट्री में काम करने वाले पिता सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर रहकर खेती व दो अन्य भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं। सत्येंद्र गांजा पीने का आदी है और जब नशे में होता है तो इसी तरह की सूचनाएं देता है। जीआरपी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने झूठी सूचना देकर लोक सेवक के कार्य को प्रभावित और मानव जीवन को संकट में डालने का केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *