Sirmour News: अतिथि शिक्षक भर्ती के विरोध में सड़कों पर उतरे शिक्षित बेरोजगार युवा

[ad_1]

Educated unemployed youth protest against guest teacher recruitment in nahan

अतिथि शिक्षक भर्ती के विरोध में सड़कों पर उतरे शिक्षित बेरोजगार युवा
– फोटो : संवाद

विस्तार


प्रदेश सरकार के अतिथि शिक्षकों(पीरियड आधारित गेस्ट टीचर) भर्ती करने के फैसले के खिलाफ शिक्षित बेरोजगार युवा शुक्रवार को सड़क पर उतरे। संयुक्त बेरोजगार मोर्चा के आह्वान पर नाहन में सैकड़ों युवाओं ने प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में सुबह के समय महिमा पुस्तकालय के बाहर जमा हुए। करीब 11:45 बजे बेरोजगार युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की और आक्रोश रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचे। इस  प्रदर्शन में बेरोजगार शिक्षित युवाओं के साथ डीएलएड का कोर्स कर रहे और पुस्तकालयों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अस्थायी भर्तियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रिक्त पदों पर स्थायी भर्तियां करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मनोज पुंडीर ने कहा कि अतिथि शिक्षक भर्ती उन युवाओं के साथ धोखा है जो बेहतर भविष्य की आस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

पहले भी सरकार ने वन मित्र भर्ती करके युवाओं के साथ धोखा किया है। उस समय युवाओं ने इसका विरोध नहीं किया तो सरकार के हौसले बुलंद हो गए। अब सरकार अतिथि शिक्षक भर्ती शुरू करने जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस भर्ती के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी रहेगा। सरकार नहीं मानी तो भूख हड़ताल समेत सचिवालय घेराव का भी किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को भी ज्ञापन दिया। इसमें अस्थायी भर्ती की जगह नियमित भर्ती करने, राज्य चयन आयोग को जल्द बहाल करने, लंबित भर्तियों के परिणाम जल्द निकालने, सेवानिवृत्त पटवारियों को नौकरी पर रखने की बजाय बेरोजगारों को नौकरी देने की मांग की गई। इस पदर्शन में करीब 500 से 700 बेरोजगार शिक्षित युवा शामिल रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *