‘मेरी पत्नी घर नहीं आती…’: रात में हुआ झगड़ा, सुबह कमरे में मिली पति की लाश; मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट

[ad_1]

man commits suicide by writing suicide note against his wife in Bareilly

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में पत्नी से विवाद होने पर कत्था फैक्टरी के कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक ने पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें पत्नी समेत चार लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

थाना सुभाष नगर क्षेत्र के बीडीए कॉलोनी निवासी विनयदीप उर्फ अंशु (31) कत्था फैक्टरी में कर्मचारी थे। उनके भाई विशाल ने बताया कि दस साल पहले उनकी शादी करमपुर चौधरी गांव में हुई थी। भाई का आरोप है कि भाभी नौ साल से अपने मायके में रह रही थीं। भाई से उनके ससुरालवालों ने करीब 50 हजार रुपये उधार लिए थे। भाभी और उनके घरवाले रुपये भी वापस नहीं कर रहे थे। पत्नी आए दिन भाई से विवाद करती रहती थी। भाई ने भाभी को बुलाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह घर नहीं आई। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *