Hathras: ब्लॉक लिए जाने के कारण रोकी गई ट्रेन, तीन घंटे खड़ी रही कामाख्या एक्सप्रेस, यात्रियों ने झेली दिक्कत

[ad_1]

Kamakhya Express stood for three hours in Hathras

हाथरस सिटी स्टेशन पर खड़ी कामाख्या एक्सप्रेस
– फोटो : संवाद

विस्तार


पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा छावनी व उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा जंक्शन स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य को लेकर 20 जनवरी दोपहर पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया। इसके चलते कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं। कामाख्या से चलकर उदयपुर जाने वाली एक्सप्रेस को लगभग तीन घंटे तक हाथरस सिटी स्टेशन पर रोका गया। मथुरा पैसेंजर के भी ढाई घंटा देरी से हाथरस सिटी स्टेशन पर पहुंचने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

सप्ताह में एक दिन चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस को 20 जनवरी दोपहर लगभग एक बजे हाथरस सिटी स्टेशन पर खड़ा किया गया। पहले से लगभग डेढ़ घंटे की देरी से चल रही इस ट्रेन को लगभग तीन घंटे तक हाथरस सिटी स्टेशन पर ही खड़ा किया गया। रेलवे सूत्रों का कहना है कि मथुरा छावनी से आगे मथुरा जंक्शन स्टेशन के अंतर्गत मरम्मत कार्य के लिए दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक के लिए कुल पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस कारण यातायात ठप हुआ। 

इस दौरान कासगंज से मथुरा जाने वाली पैसेंजर भी लगभग ढाई घंटा देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। इसके चलते यात्रियों ने पहले ही अपनी यात्रा को निरस्त कर दिया। इस दौरान टिकट वापसी को लेकर कुछ यात्रियों ने शोर-शराबा भी किया। उनका कहना था कि जब ट्रेन इतनी लेट हैं और आगे ब्लॉक लिया गया है तो उन्हें टिकट नहीं दिया जाना चाहिए था। उनका टिकट वापस किया जाना चाहिए। स्टेशन के अधिकारियों ने यात्रियों को बमुश्किल शांत किया। 

मुझे मथुरा जाना था, जबकि मथुरा के लिए ट्रेन नहीं जा रही। मथुरा में कुछ काम चल रहा है। ऐसे में हमें टिकट दे दिया गया है। अब 45 मिनट के रास्ते के लिए हम यहां तीन घंटे इंतजार तो करेंगे नहीं। हमारा टिकट वापस होना चाहिए। -वसीम, स्थानीय यात्री

दिक्कत इस बात की है कि छोटी दूरी की यात्रा करते हैं। अब तीन-चार घंटे इंतजार तो नहीं करेंगे। टिकट वापस किए जाने चाहिए, लेकिन काउंटर पर बता रहे हैं कि 30 रुपये का टिकट है और 30 रुपये ही निरस्तीकरण का चार्ज है, तो फिर क्या वापस करेंगे। -राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय, स्थानीय यात्री

मथुरा में ब्लॉक लिए जाने के कारण कामाख्या एक्सप्रेसको यहां रोका गया था। इस दौरान कुछ यात्रियों ने टिकट वापसी को लेकर शोर-शराबा किया था। उन्हें शांतिपूर्वक तरीके से रेल नियमों को समझाकर शांत किया गया है। कामाख्या एक्सप्रेस के यात्रियों की सुविधा के लिए कैंटीन पर चाय और बिस्किट आदि की व्यवस्था कराई गई है। -विपिन सारस्वत, वरिष्ठ वाणिज्य अधीक्षक, हाथरस

कामाख्या से चलकर उदयपुर जाने वाली एक्सप्रेस को लगभग तीन घंटे तक हाथरस सिटी स्टेशन पर रोका गया। मथुरा पैसेंजर के भी ढाई घंटा देरी से हाथरस सिटी स्टेशन पर पहुंचने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *