जम्मू कश्मीर: गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस प्रधान विकार रसूल में रार, प्रदेश में बढ़ने लगी चुनावी सरगर्मी होने

[ad_1]

Vikar Rasool Wani & Ghulam Nabi Azad

Vikar Rasool Wani & Ghulam Nabi Azad
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद में रार और बढ़ गई है। पद्म भूषण अवार्ड पर रसूल के बयान पर आजाद ने कहा था कि छोटे लोग छोटी बातें। अब इस बयान के बाद विकार रसूल ने फिर पलटवार किया है।

कहा कि गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को खाना चाहते हैं। इसमें वह कभी कामयाब नहीं होंगे और खुद बर्बाद हो जाएंगे। रसूल ने कहा, पद्म भूषण अवॉर्ड पर उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। दरअसल उन्होंने केवल यह कहा था कि भाजपा के अवॉर्ड देने पर वह कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने में जुटे हुए हैं। 

जहां तक जम्मू-कश्मीर का सवाल है तो तीन महीने में वह तीस से ज्यादा जन बैठकें कर चुके हैं। कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, वह भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में नई दिल्ली में हैं।

जम्मू कश्मीर में भी भारत जोड़ो यात्रा होगी और राहुल गांधी वहां आएंगे। इसकी तैयारियों के संदर्भ में वह दिल्ली में हैं। वहीं गुलाम नबी आजाद भी जम्मू कश्मीर का अपना दौरा पूरा कर सोमवार को नई दिल्ली लौट जाएंगे। 

देश के लिए सिखों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: आजाद

डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि देश के लिए सिखों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जम्मू में रविवार को सिखों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में आजाद ने आश्वासन दिया कि अगर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी जीती तो सिखों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

वर्तमान शासन में सिखों को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने आजाद को बताया कि जम्मू-कश्मीर में वर्तमान शासन में सिखों को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। सरकार सिखों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग और लोक सेवा आयोग में सिखों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की मांग भी की। इस अवसर पर महासचिव आरएस चिब, पूर्व विधायक बलवान सिंह, नरेश गुप्ता, विकी महाजन, विनोद मिश्रा, सलमान निजामी, कीर्तन सिंह, गौरव चोपड़ा आदि मौजूद रहे।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *