टला हादसा: बनारस स्टेशन के यार्ड में इंजन के दो चक्के बेपटरी, बदले प्लेटफॉर्म से रवाना हुई शिवगंगा एक्सप्रेस

[ad_1]

Two wheels of engine derail in yard of Banaras station

बनारस स्टेशन के यार्ड में इंजन के दो चक्के बेपटरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बनारस स्टेशन के यार्ड में रेल इंजन के दो चक्के सोमवार की देर शाम साढ़े सात बजे बेपटरी हो गए। कर्मचारियों की टीम कड़ी मशक्कत के बाद चक्के को पटरी पर लाई। इस दौरान डाउन लाइन पर परिचालन बाधित हो गया। शिवगंगा एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म संख्या एक से रवाना किया गया। जबकि रोजाना प्लेटफॉर्म संख्या आठ से खुलती है।

रात 10.35 बजे परिचालन बहाल हो पाया। स्टेशन के यार्ड स्थित चार नंबर लाइन पर रेल इंजन हरदत्तपुर साइड से बैक हो रहा था। शाम 7.20 बजे के आसपास तेज आवाज के साथ दो चक्के ट्रैक से उतर गए। लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर समेत कंट्रोल को घटना की जानकारी दी। इंजन के बेपटरी होने से डाउन लाइन प्रभावित हो गई। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद परिचालन बहाल कराया गया।

इस बीच बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या आठ से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस को आनन-फानन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर प्लेस कराया गया। घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। बनारस स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर परमेश्वर कुमार ने बताया कि इस दौरान कोई क्षति नहीं हुई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *