[ad_1]

नंबर प्लेट की जगह लिखा गरीब
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में यातायात नियमों को दरकिनार कर नंबर प्लेट की जगह कार मालिक ने रेडियम से गरीब लिखवा दिया। मंगलवार को शहर की सड़कों पर कार दौड़ी तो लोगों की नजर नंबर प्लेट की जगह लिखे गरीब पर पड़ी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद एआरटीओ ने कार्रवाई करने की बात कही है।
शासन की ओर से वाहन पर धर्म, जाति समेत अन्य नाम लिखवाने पर कार्रवाई करने के आदेश हैं। इसको लेकर कुछ दिन तक सख्ती बरती गई लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक काले रंग की कार के दोनों ओर नंबर प्लेट की जगह रेडियम से गरीब लिखवाया गया।
UP: सर्दी का सितम… ठंड लगने से बेहोश हुई छात्रा; डीएम के आदेश पर स्कूलों में 28 जनवरी तक छुट्टी
लोगों की इस पर नजर पड़ी तो वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो परिवहन विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले इस कार मालिक के खिलाफ कार्रवाई जाएगी। गाड़ी का चालान किया जाएगा।
[ad_2]
Source link