Bihar Accident News: औरंगाबाद में आमने-सामने टकराईं दो बाइक; एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

[ad_1]

Bihar News: Two bikes collided head-on in Aurangabad; One died on spot, two are in critical condition

डीडवाना में सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र में दाउदनगर-गया मुख्य पथ पर  देवहरा टोल प्लाजा के पास दो बाइको में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही गोह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर घायल तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खुदवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राम प्रवेश पासवान के बेटे दुर्गा पासवान के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों की पहचान गया जिले के डेलहा थाना क्षेत्र के धनिया बगीचा निवासी सुनील बिंद और बैरिया गांव निवासी बिगन बिंद के रूप में हुई है। वहीं, थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल से शव को बरामद कर मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *