[ad_1]
Magh Mela 2024 Date: माघ मास हिंदू कलैंडर का 11वां महीना है, इस महीने को बेहद पवित्र माना जाता है. हर साल प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन होता है. माघ मेले में स्नान करने के लिए देश विदेश से लोग प्रयागराज आते हैं. मान्यता है कि संगम तट पर स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति के कष्टों से राहत मिलती हैं. पद्म पुराण के मुताबिक, जो त्रिवेणी संगम पर नहाता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. प्रयागराज में गंगा, यमुना, और सरस्वती नदी का संगम है, इस संगम स्थल को त्रिवेणी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह बहुत ही पवित्र स्थल है. यहां कई साधु, संत, कल्पवास कर धार्मिक कार्य करते हैं. कल्पवास से साधक को मन और इंद्रियों पर नियंत्रण करने की शक्ति प्राप्त होती है. आइए जानते हैं कि साल 2024 में माघ मेले की शुरुआत कब से हो रही है.
[ad_2]
Source link