Himachal Weather: हिमाचल के इन क्षेत्रों में दो दिन बारिश-बर्फबारी, कल्पा का न्यूनतम तापमान भी माइनस में दर्ज

[ad_1]

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार।

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 7 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। जबकि 8 और 9 दिसंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इन क्षेत्रों में 10 और 11 दिसंबर को भी मौसम खराब रह सकता है। वहीं, मैदानी भागों में 7 दिसंबर तक धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आएंगे। ऐसे में मौसम चुनावी नतीजों के जश्न में खलल डाल सकता है। 

न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4, सुंदरनगर 1.7, भुंतर 1.3, कल्पा माइनस 0.6, धर्मशाला 8.2, ऊना 4.8, नाहन 10.3, केलांग माइनस 4.8, पालमपुर 5.5, सोलन 3.5, मनाली 1.2, कांगड़ा 6.3, मंडी 5.0, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 3.7, चंबा 3.8, डलहौजी 6.7, जुब्बड़हट्टी 8.5, कुफरी 5.7, कुकुमसेरी माइनस 4.7, नारकंडा 3.7, कोटखाई 3.6, रिकांगपिओ 2.0 और पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
 
विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *