Bihar: मासूम की संदेहास्पद स्थिति में मौत; पानी भरे गड्ढे से मां ने निकाला इकलौते बेटे का शव, चीख-पुकार मची

[ad_1]

Muzaffarpur: Dead body of innocent child found in water filled pit, mother accused of murder

मृतक बच्चा अफाक
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में तीन साल के एक मासूम बच्चे की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर के पास पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। दरअसल, मां बेटे की तलाश कर रही थी, इसी दौरान उनकी नजर गड्ढे पर पड़ी। फिर वह वहां गई और अचानक खड्डे में हाथ डाला तो बच्चे का स्वेटर हाथ में आया। स्वेटर बाहर खींचने पर शव निकला। उसके बाद कोहराम मच गया। यह मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर लाहौरी मोहल्ले का है।

 

जानकारी के मुताबिक, बच्चे का शव पानी के गड्ढे में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ भीड़ जुट गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी अहियापुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मृत बच्चे की पहचान मो. अरमान के बेटे अफाक उर्फ ईशान के रूप में हुई। घटना के बाद पुलिस ने परिजन से जानकारी ली और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की।

 

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि अफाक कुछ देर से गायब था। दो तीन घंटे तक जब वह नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। दादी दवा लेने के लिए निकली थी तो मां अफाक को ढूंढते हुए बाहर निकली। मोहल्ले में ढूंढ़ा, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान उसकी नजर गड्ढे पर पड़ी। गड्ढे के पास गई उसे शक हुआ कि इसमें कुछ है। फिर उसने पानी भरे गड्ढे में हाथ डाला तो कपड़े जैसा कुछ हाथ में आया। इसके बाद उसने उसे बाहर खींचा तो बेटे का स्वेटर निकला। उसके बाद उसे वह खींचने लगी, तब उसका बेटा अफाक बाहर आया है। लेकिन वह मर चुका था।

 

इसके बाद मां निखत परवीन बदहवास हो गई। घटना को लेकर बच्चे के मामा मो. नेयाज ने यह बताया कि अफाक के पिता हैदराबाद में काम करते हैं। वह दर्जी हैं, वहीं रहते है। घर पर केवल मां, बेटा और पत्नी रहती थी। पिता को भी सूचना दी गई है। वह भी वहां निकल गए हैं। इस घटना को लेकर मृतक बच्चे की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिसका गड्ढा है, उससे झगड़ा चल रहा है। मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव को गड्ढे में डाल दिया गया है।

 

वहीं, अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि एक बच्चे की मौत की सूचना पर हम लोग पहुंचे हैं। हंगामा की सूचना थी, घटना की जांच की जा रही है। परिजनों से बात की जा रही है और इस घटना को लेकर लिखित शिकायत अभी नहीं मिली है। मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *