नमो नवमतदाता सम्मलेन: सीएम धामी बोले- सही जगह करें मतदान…आपके एक वोट से ही अयोध्या में विराजे हैं राम

[ad_1]

Namo Navvoter Sammelan 2024 in Roorkee CM Dhami told about Youth Vote and Ramlala

सीएम धामी
– फोटो : amar ujala

विस्तार


नमो नवमतदाता सम्मलेन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा नव मतदाता ही नहीं है, बल्कि भाग्य विधाता हैं। कहा कि युवा पीढ़ी वोट  की कीमत समझ चुकी है और बढ़चढ़कर भाग ले रही है। कहा कि युवा अपना वोट सही जगह इस्तेमाल करें। आज आपके एक वोट से ही अयोध्या में श्रीराम विराजे हैं।

यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को पिरान कलियर क्षेत्र के आरसीई कॉलेज में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कही। सीएम ने कहा कि पिछले दिनों जो मतदान प्रतिशत बढ़ा है, वह युवाओं की वजह से बढ़ा है। आज चुनाव आयोग के साथ-साथ हमें भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने का काम करना होगा। इस काम के लिए अपनी भूमिका का अहम योगदान देना होगा।

उत्तराखंड: 3010 लोगों के लिए पर्यटन बनेगा स्वरोजगार, मार्च तक चार हजार से ज्यादा को मिलेगा प्रशिक्षण का मौका

प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। आज जो विपक्ष है वह दिशाहीन है। वह सिर्फ विरोध कर रहा है। इसके अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। कहा कि जो इंडिया गठबंधन बना है, वह बिखर चुका है। भाजपा में सबसे पहले देश, फिर पार्टी हैं और अंत में कार्यकर्ता हैं।

प्रधानमंत्री ने अंतिम छोर तक काम करने का काम किया है। भगवान राम हमारे हर क्षण में रहे हैं। आज अयोध्या में भगवान राम विराजमान हो गए हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। कहा कि आपके एक वोट से ही आज उत्तराखंड सरकार कठिन निर्णय लेने का काम कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *