Republic Day 2024: बरेली पर चढ़ा गणतंत्र का रंग, तिरंगामय हुआ शहर, गूंज रहे देशभक्ति के तराने

[ad_1]

Republic Day 2024: colors of the Republic spread over Bareilly

तिरंगा खरीदते लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में गणतंत्र दिवस की धूम है। सार्वजनिक स्थानों समेत शहर के बाजार तिरंगामय हो गए हैं। बृहस्पतिवार को लोगों ने दुकानों से तिरंगा, बैज, बैंड और स्टीकर आदि की खरीददारी की। खादी भंडारों में राष्ट्रीय ध्वज की अधिक मांग के चलते स्टॉक समाप्त हो गया। शाम होते ही पूरा शहर तिरंगा रोशनी से जगमग हो उठा।

स्टेशनरी की दुकानों और सड़क किनारे लगे लगीं स्टॉल पर बृहस्पतिवार को खरीदारों की भीड़ लगी रही। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले स्कूली बच्चों का इन स्टॉल पर जमघट लगा रहा। 

नावल्टी चौराहा स्थित गांधी खादी भंडार पर 4.5×3 फुट के आकार में खादी के तिरंगे का स्टॉक ही समाप्त हो गया। दुकानदार ने बताया कि इस अनुपात के तिरंगे की मांग सबसे ज्यादा होती है। उन्होंने ऑर्डर देकर 50 ध्वज मंगवाए थे।

अन्य साइज के तिरंगों की भी खूब खरीददारी हुई।

नावल्टी रोड स्थित दुकान पर तिरंगा लेने पहुंची खूशबू ने बताया कि वह स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, इसलिए हेयरबैंड, चूड़ियां और ड्रेस लेने आई हैं। सुभाषनगर के दिव्यांश ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व पर उन्होंने गुब्बारों से

अपना घर और प्रतिष्ठान की सजावट की है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *