[ad_1]

Terror attack
– फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht
विस्तार
26 जनवरी को पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी घाटी को दहलाने की फिराक में है। ये आतंकी जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में घुसपैठ करके बड़े हमले को अंजाम देना चाहते हैं। यही नहीं कश्मीर घाटी में पाकिस्तान समर्थित चार अन्य संगठन भी गणतंत्र दिवस पर बड़े विरोध की तैयारी कर रहे हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को घाटी में 26 जनवरी को आतंकी साजिश की जानकारी मिली है। खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी साझा की गई है।
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर जम्मू क्षेत्र में संभावित खतरे को लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा जम्मू कश्मीर में बड़े हमले की योजना बना रहा है। आतंकी संगठन ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों को निशाना बनाते हुए घाटी में माहौल बिगड़ने के लिए दहशत फैलाने की योजना बनाई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी को मिली जानकारी के अनुसार लश्कर के तीन से चार आतंकी सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। यह सभी आतंकी पाकिस्तानी रेंजर्स की मदद से माहौल खराब करने के लिए घुसपैठ करने की तैयारी में हैं।
केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान की ओर से लगातार साजिशें की जाती रही हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान ने 26 जनवरी को एक बार फिर अपने आतंकी संगठनों को सक्रिय किया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान ने लश्कर समेत दो अन्य आतंकी संगठनों को घाटी में माहौल बिगाड़ने के लिए तैयार किया है। खुफिया एजेंसी को मिले इनपुट के आधार पर इन आतंकियों ने दो दिन पहले भी घुसपैठ करने की कोशिश की थी। लेकिन नाकामयाबी के चलते आतंकियों को वापस पाकिस्तानी रेंजर्स के शेल्टर में जाना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक एक बार फिर से पाकिस्तान ने 26 जनवरी के लिए चार आतंकियों की घुसपैठ कराने की बड़ी साजिश रची है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक यह सूचना उनके पास पहले से ही है। इसलिए किसी भी तरीके की दहशत और घुसपैठ को रोकने के लिए उनके पास पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त हैं।
[ad_2]
Source link