Uttar Pradesh Bypolls Live: तीनों सीटों पर मतदान खत्म, आठ दिसंबर को आएंगे परिणाम

[ad_1]

05:39 PM, 05-Dec-2022

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में शाम पांच तक 51.20 प्रतिशत मतदान

मैनपुरी-          49.5 %

भोगांव-           48.5 %

किशनी-          48.2 %

करहल-           53.1%

जसवंतनगर (इटावा)  – 57.00%

05:28 PM, 05-Dec-2022

रामपुर में शाम पांच बजे तक 31.22% मतदान

रामपुर में शाम पांच बजे तक 31.22% मतदान हुआ। इस उपचुनाव में सपा और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। यहां सपा और भाजपा के उम्मीदवारों सहित कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

04:44 PM, 05-Dec-2022

अब्दुल्ला आजम की पुलिस से तीखी नोक झोंक

रामपुर में सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की एएसपी संसार सिंह से तीखी नोक झोंक हुई। अब्दुल्ला ने पुलिस पर एक खास वर्ग के मतदाताओं को बूथ पर आने से रोकने का आरोप लगाया।

04:31 PM, 05-Dec-2022

भाजपा नेता अभय चौहान से जानबूझकर गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप

मैनपुरी सदर विधानसभा के देवामई बूथ संख्या 44 पर वोट डालकर वापस आ रहे राकेश शाक्य को भाजपा नेता अभय चौहान ने जानबूझकर गाड़ी से टक्कर मारकर घायल कर दिया है। सपा ने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। सपा ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, भोगांव विधानसभा के जरामई में बूथ संख्या 34 पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने एक घंटे से मतदान रुकवा रखा है। बैटरी चेंज करने के नाम पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।  

 

04:20 PM, 05-Dec-2022

भाजपा के गुंडों ने कैप्चर किया बूथ: सपा

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भोगांव के मलपुर में बूथ संख्या 120 और 121 को भाजपा के गुंडों ने कैप्चर कर लिया है। बूथ नंबर 34 पर 2 घंटे से मशीन बंद है। इसके अलावा एकरसानंद गांव में बूथ संख्या 137, 138, 139 में भाजपा के गुंडे घुसकर बूथ कैप्चरिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। 

 

04:15 PM, 05-Dec-2022

भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं चुनाव कर्मचारी: सपा

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि मैनपुरी विधानसभा की बूथ संख्या 133 पर चुनाव कर्मचारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। दरवाजा बंद करके खुद ही मशीन में वोट डाल रहे हैं। वोटरों के द्वारा शिकायत करने पर कह रहे हैं मशीन खराब है दूसरी मंगवा रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

 

03:50 PM, 05-Dec-2022

43.93, खतौली में 40.2 और रामपुर में 26.32 फीसदी मतदान

खतौली विधानसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 40.2 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि रामपुर में 26.32 फीसदी मतदान हुआ है। 

 

03:47 PM, 05-Dec-2022

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में तीन बजे तक 43.93 प्रतिशत मतदान 

मैनपुरी-          10.10 %

भोगांव-           42.00 %

किशनी-         42.8 %

करहल-          47.23%

जसवंतनगर (इटावा)  – 47.53

कुल- 43.93

 

03:20 PM, 05-Dec-2022

सपा प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में चुनाव आयुक्त से की शिकायत

रामपुर, खतौली और मैनपुरी उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की जा रही धांधली और गड़बड़ी को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में चुनाव आयुक्त से शिकायत की है। सपा ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की है। 

 

 

03:03 PM, 05-Dec-2022

समाजवादी पार्टी के वोटरों को डराकर भगाने का आरोप

मैनपुरी के किशनी के परतापुर पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी है। वहीं, सपा ने ट्वीट किया कि मैनपुरी सदर विधानसभा के छत्तारी में बूथ संख्या 242, 243 पर इंस्पेक्टर सिरसागंज द्वारा समाजवादी पार्टी के वोटरों को डराकर भगाया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। साथ ही आरोपी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।

 

02:50 PM, 05-Dec-2022

रामपुर में भाजपा के लोगों ने सपा के बूथ पर तोड़फोड़ और गुंडागर्दी का आरोप

रामपुर में भाजपा के लोगों ने सपा के बूथ पर तोड़फोड़ और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सवाल पूछने पर सीओ साहब भाग खड़े हुए। सपा ने मामले में चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। सपा की मांग है कि आरोपी भाजपा नेता पर कार्रवाई हो। ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए।

02:42 PM, 05-Dec-2022

भाजपा पर फर्जी मतदान कराने का आरोप

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि मैनपुरी सदर विधानसभा के बूथ संख्या 62, अंजनी पर विछवां सीओ और एसओ मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहें है। 

वहीं, भोगांव विधानसभा में बूथ संख्या 34 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा बिना किसी कारण के मतदान रोकने का आरोप लगा है। सपा ने कहा कि मैनपुरी सदर विधानसभा के सेक्टर नंबर 25 में बूथ संख्या 250 पर भाजपा के लोगों द्वारा फर्जी मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग से सपा ने मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। 

02:29 PM, 05-Dec-2022

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में 01:00 बजे तक की मतदान प्रतिशत

107 मैनपुरी          31.1%

108 भोगांव          31.01%

109 किशनी         31.5 %

110 करहल          32.81%

कुलयोग = 31.35

जसवंतनगर   = 32.58

कुलयोग = 31.67

02:25 PM, 05-Dec-2022

मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने रामपुर में पुलिस पर सपा के मतदाताओं को गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस बिना वोट डाले वापस भेज दे रही है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है

 

02:00 PM, 05-Dec-2022

भाजपा के कार्यकर्ताओंं पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप

इसके अलावा मैनपुरी के बूथ संख्या 284 कल्यानपुर से पिंटू प्रधान और नगला जुला से दीपू चौहान को पुलिस पकड़कर ले गई। यह भी आरोप लगाया कि मैनपुरी में भाजपा के अन्नू चौहान, अमित गुप्ता और धीरू राठौर बूथों पर जाकर मतदाताओं को धमका रहे हैं। सपा नेता ने मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *