Bihar Politics: ‘भारत जोड़ो नहीं इंडी गठबंधन तोड़ो यात्रा कर रहे राहुल’, पटना पहुंचे विनोद तावड़े ने कसा तंज

[ad_1]

BJP Bihar in-charge Vinod Tawde verbally attacks Rahul Gandhi

पत्रकारों से वर्ता करते भाजपा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े।
– फोटो : social media

विस्तार


लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए भाजपा (BJP) के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े आज पटना पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर जमकर हमला किया। मीडिया से बातचीत के दौरान विनोद तावड़े ने कहा कि मौजूदा स्थिति पर ये कह सकता हूं कि राहुल गांधी की मौजूदा न्याय यात्रा भारत जोड़ो यात्रा है या इंडी गठबंधन को तोड़ने की यात्रा है। बंगाल में ममता दीदी को तोड़ा। अब नीतीश को तोड़ रहे हैं क्या? उनके प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का स्टेटमेंट पढ़ा कि हम इनको डीसीएम करेंगे, मतलब वो नीतीश को भी तोड़ रहे हैं क्या। पता नहीं चल रहा कि ये जोड़ो यात्रा है या तोड़ो यात्रा।

अटकलें हैं कि नीतीश बीजेपी खेमे में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इंडी गठबंधन के लिए ये बड़ा झटका होगा। खबर है कि इस पर चर्चा के लिए आज पटना में अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए ही बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े पटना पहुंचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा आज अपने समर्थन की चिट्ठी दे सकती है।

 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *