हिमाचल: सीएम सुक्खू ने जयराम के बयान पर किया पलटवार, बोले- विधायक निधि बंद नहीं की, फंड के लिए इतने बेताब क्यों

[ad_1]

CM sukhvinder Sukhu retaliated on Jairam's statement today

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम के विधायक क्षेत्र निधि रोकने बयान पर पलटवार किया है। सीएम ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि किसी भी विधायक निधि को बंद नहीं किया गया। यह तो मिलना ही है और बजट में इसकी घोषणा की गई है। उन्होंने जयराम पर निशाना साधते हुए कहा कि एमएलए फंड के लिए इतने बेताब क्यों हैं? उन्हें प्रदेश के लोगों की चिंता करनी चाहिए। आपदा के समय केंद्र से मदद नहीं मांगी। कहा कि भाजपा नेता केंद्र में लंबित 10 हजार करोड़ की आपदा राहत राशि को रोकने का काम कर रहे हैं। 

बता दें, जयराम ठाकुर ने बीते दिनों मंडी में प्रेसवार्ता के  विधायक क्षेत्र निधि के 2 करोड़ 10 लाख की राशि में से अंतिम किस्त नहीं मिलने पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि दो दिन में किस्त नहीं मिली तो भाजपा विधायक प्राथमिकता बैठक का बहिष्कार करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बजट में इसका प्रावधान किया था, लेकिन चुनाव आचार संहिता लगने के कारण अंतिम किस्त नहीं दे पाए थे। वर्तमान सरकार ने अब विधायक क्षेत्र निधि की अंतिम किस्त 50 लाख रुपये रोक दी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *