कोर्ट में आया गजब का मामला: पति की एक न चली, महिला के पक्ष में आया फैसला; प्रेमी संग रहेगी तीन बच्चों की मां

[ad_1]

Mother of three children will live with her lover decision came in favor of woman

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


नपुरी के बेवर में शादी के 12 साल बाद तीन बच्चों  की मां को प्यार हो गया। वो पति और तीन बच्चों को छोड़कर घर से चली गई। पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां महिला की पीड़ा को सुनते हुए उसे प्रेमी के सुपुर्द कर दिया गया।

मामले के अनुसार बेवर के किल्ली निवासी राजकुमार जाटव ने अपनी पत्नी सविता देवी की 24 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि पत्नी बच्चों की दवा लेने के लिए घर से निकली थी, उसके बाद वो लौटकर नहीं आई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी।

हाल ही में पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। जिसके बाद महिला को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। यहां महिला ने बताया कि उसे पति और बच्चों के साथ नहीं रहना है। उसने बताया कि शादी 25 जून 2012 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता है। इस दौरान उसे मोनू पुत्र कन्हैया लाल निवासी राजीव नगर थाना मोहम्मदाबाद के साथ प्यार हो गया। अब वो मोनू के साथ ही रहना चाहती है। पीड़िता के बयान सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने उसे  प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *