Hathras: झगड़े के बाद चिपकाए मकान बिकाऊ के पर्चे, पुलिस ने हटवाए, मुकदमा दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

House sale flyers pasted after fight

मकान पर लगा बिकाऊ का पर्चा
– फोटो : संवाद

विस्तार


हाथरस में सासनी  कोतवाली क्षेत्र के गांव सुसायत कलां में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों ने अपने घरों पर गांव छोड़ने और मकान बिकाऊ है के पर्चे चिपका दिए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने के बाद पर्चों को हटवा दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुसायत कलां में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एक पक्ष अनुसूचित जाति का है तो दूसरा पक्ष सामान्य जाति का है। अनुसूचित जाति पक्ष के लोगों ने अपने घरों पर गांव छोड़ने और मकान बेचने के पर्चे चिपका दिए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 मकान बिकाऊ का लगा पर्चा

कोतवाली के अपराध निरीक्षक विजयपाल सिंह का कहना है कि मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया गया है। एक पक्ष ने मकान पर जो पर्चे चिपकाए थे, उन्हें हटवा दिया गया है। इस मामले में दूसरे पक्ष के आरोपी अतुल, शिवम और कन्हैया निवासीगण सुसायत कलां को गिरफ्तार किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *