[ad_1]

जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल किया गया है। कई डीआईजी के साथ ही 11 जिलों के पुलिस प्रमुख बदल गए हैं। गृह विभाग की ओर से देर रात इस आशय का आदेश जारी किया गया। लोकसभा चुनाव से पहले दो अलग-अलग आदेश जारी कर 72 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
आईपीएस दीपक कुमार को डीजीपी जेल, एसजेएम जिलानी को एडीजीपी रेलवे, सुनील कुमार को निदेशक अभियोजन, विजय कुमार को कमांडेंट जनरल एसडीआरएफ का अतिरिक्त कार्यभार, सुनील गुप्ता को डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ, सुजीत कुमार को डीआईजी सीआईडी कश्मीर, एम सुलेमान चौधरी को डीआईजी मानव संसाधन, शक्ति कुमार पाठक को सहायक निदेशक एसीबी, डॉ. मोहम्मद हसीब मुगल को डीआईजी ट्रैफिक, रईस मोहम्मद भट को डीआईजी उधमपुर-रियासी, श्रीधर पाटिल को डीआईजी डोडा-किश्तवाड़-रामबन, अल्ताफ अहमद खान को डीआईजी दक्षिण कश्मीर और निशा नथ्याल को डीआईजी मुख्यालय बनाया गया है।
आईपीएस को कमांडेंट आईआर 15वीं बटालियन, संदीप गुप्ता को एसएसपी गांदरबल, पीडी नित्या-एसएसपी डोडा, अनुज कुमार-एसएसपी रामबन, निखिल बोरकर-एसएसपी सीआईडी मुख्यालय, मोहिता शर्मा-एसएसपी रियासी, दिव्या डी-एसपी सोपोर, दीपिका-एसपी एसआईए, मुबासिर लतीफी-कमांडेंट आईआर 10वीं बटालियन, रशमी वजीर-कमांडेंट आईआर 12वीं बटालियन, अनिता शर्मा-कमांडेंट आईआर पहली बटालियन बनाया गया है।
इसके साथ ही डॉ. कौशल कुमार शर्मा को एसएसपी पीसीआर जम्मू, शौकत अहमद डार-एसपी पीटीडब्ल्यूएस श्रीनगर का अतिरिक्त कार्यभार, एजाज अहमद भट-कमांडेंट आईआर छठीं बटालियन, रंजीत सिंह सम्याल-एसएसपी सुरक्षा जम्मू, मोहम्मद यासीन किचलू-एसएसपी सीआईसीई, संजीव कुमार खजूरिया-कमांडेंट जेकेएपी चौथी बटालियन, रमेश कुमार अंगराल-कमांडेंट आईआर 18वीं बटालियन, ताहिर सज्जाद भट-कमांडेंट जेकेएपी छठीं बटालियन के पद पर भेजा गया है।
वीमेन बटालियन के कमांडेंट बदले
कुलबीर सिंह को कमांडेंट आईआर 11वीं बटालियन, शैलेंद्र सिंह-एसएसपी रेलवे, दलीप कुमार-स्टाफ आफिसर एडीजीपी आर्म्ड, बेनाम तोश-एसएसपी अपराध जम्मू, जावेद हसन भट-कमांडेंट बार्डर बटालियन श्रीनगर, महमूद अहमद-कमांडेंट आईआर 21वीं बटालियन, शमशेर हुसैन-कमांडेंट आईआर 20वीं बटालियन, अशोक कुमार शर्मा-कमांडेंट आईआर 24वीं बटालियन, पवन कुमार परिहार-कमांडेंट आईआर सातवीं बटालियन, युगल कुमार-एसएसपी पुंछ, शब्बीर नवाब-कमांडेंट जेकेएपी पांचवीं बटालियन, संदीप कुमार मेहता-एसएसपी विशेष अपराध शाखा, अमित गुप्ता- स्टाफ आफिसर डीजीपी, ताहिर सलीम खान-स्टाफ आफिसर आईजी कश्मीर, जावेद इकबाल-एसएसपी पुलवामा, मोहम्मद युसूफ-कमांडेंट आईआर 17वीं बटालियन, खलील अहमद पोसवाल-कमांडेंट जेकेएपी नौवीं बटालियन, लियाकत अली-स्टाफ आफिसर डीआईजी सेंट्रल कश्मीर, रमेश चंद्र कोतवाल-कमांडेंट वीमेन बटालियन जम्मू के पद पर तैनात किया गया है।
अजय शर्मा एसपी साउथ जम्मू बने
अबरार अहमद चौधरी को कमांडेंट आईआर 14वीं बटालियन, सुनील राज-कमांडेंट जेकेएपी 12वीं बटालियन, सुखदेव राज-कमांडेंट आईआर 16वीं बटालियन, संजय सिंह राणा-कमांडेंट जेकेएपी सातवीं बटालियन, अब्दुल कयूम-एसएसपी किश्तवाड़, सुरम सिंह-कमांडेंट जेकेएपी आठवीं बटालियन, विनय कुमार-एसपी सांबा, मोहन लाल कैथ-डिप्टी कमांडेंट जेकेएपी चौथी सुरक्षा बटालियन, रमेश गुप्ता-सहायक निदेशक पुलिस अकादमी उधमपुर, सज्जाद खालिक भट-एसपी सुरक्षा सचिवालय, शाहीन वाहिद-डिप्टी कमांडेंट वीमेन बटालियन, राहुल चाढ़क-डिप्टी कमांडेंट आईआर पहली बटालियन, इरशाद हुसैन राथर-एसपी मुख्यालय जम्मू, फिरोज अहमद कादरी-डिप्टी कमांडेंट आईआर पांचवीं बटालियन, पवन कुमार-एडिशनल एसपी किश्तवाड़, नईम वानी-एडिशनल एसपी पीसीआर श्रीनगर, यासिर कादरी-एडिशनल एसपी बारामुला, सज्जाद अहमद शेख-एडिशनल एसपी अनंतनाग, अजय शर्मा-एसपी साउथ जम्मू, शौकत रफीक वानी-एडिशनल एसपी शोपियां बनाए गए हैं। इसके साथ ही अमित वर्मा को डिप्टी कमांडेंट बार्डर बटालियन जम्मू, इम्तियाज अहमद राथर-डिप्टी कमांडेंट आईआर 10वीं बटालियन और इम्तियाज अहमद को एसपी वेस्ट श्रीनगर बनाया गया है।
[ad_2]
Source link