[ad_1]

वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
एमसीडी चुनाव के दौरान ग्रामीण और मुस्लिम बहुल इलाकों के अधिकतर वार्डों में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। जबकि शहरी इलाकों के अधिकांश वार्डों में मतदान का आंकड़ा 40 फीसदी के आसपास रहा। शहरी इलाकों में मतदान का प्रतिशत अधिक व कम होना भाजपा के पक्ष माना जा रहा है।
वहीं गांवों में भाजपा और मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है। उधर जेजे काॅलोनियों और अनधिकृत काॅलोनियों के वार्डों में मतदान प्रतिशत 50 फीसदी के करीब रहा। जेजे काॅलोनी के वार्डों में आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान बताया जा रहा है और अनधिकृत काॅलोनियों के वार्डों में भाजपा व आप के बीच टक्कर की बात कही जा रही है। ग्रामीण इलाके में भाजपा के पक्ष में इस बार भी भारी मतदान होने का दावा किया जा रहा है।
दरअसल ग्रामीण इलाके में भाजपा को मजबूत माना जाता है। इसकी बानगी पिछले दोनों लोकसभा और तीनों विधानसभा चुनाव में देेखने को मिली है। विधानसभा चुनावों के दौरान आप की लहर होने के बाद बावजूद ग्रामीण इलाके में भाजपा को अच्छे खासे वोट मिले थे। दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं ने एमसीडी चुनाव में इस बार भी आप को कम वोट देने संकेत मिले हैं। इस कारण आप को एमसीडी में भारी जीत मिलने की उम्मीद को झटका लग सकता है। एमसीडी चुनाव में आप की तुलना में कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय के नेताओं को दोगुना टिकट दिए हैं।
शहरी इलाके में कम मतदान होना भाजपा के लिए शुभ संकेत बताए जा रहे है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि भाजपा का समर्थक हर हाल में अपना वोट डालने मतदान केंद्र पर जाता है और उसने अपना वोट हर हाल में डाला है। इस कारण शहरी इलाके में भाजपा का पलड़ा भारी रहने के आसार है। हालांकि अनधिकृत काॅलोनियों के वार्डों में भाजपा व आप के बीच टक्कर मानी जा रही है। इन काॅलोनियों के वार्डों में मतदान का प्रतिशत सामान्य रहा है। लिहाजा इन काॅलोनियों के मतदाताओं का रुझान किसी भी एक दल के पक्ष में दिखाई नहीं दिया।
मुस्लिम इलाके के वार्डों में मत प्रतिशत
चांदनी महल-54.01, बाजार सीताराम-57.68, बल्लीमारान-59.68, सीलमपुर-61.64, चौहान बांगर-61.91, कबीर नगर-59.74, मुस्ताफाबाद-60.64, बृजपुरी-62.95, श्रीराम काॅलोनी-56.17 आदि।
ग्रामीण इलाके के वार्डों में मत प्रतिशत
नरेला-53.65, बाकनेर-57.27, अलीपुर- 55.67, बख्तावरपुर-65.72, कादीपुर-53.49, समयपुर बादली-55.09, पूठकलां-53.38, पूठ खुर्द-54.6, बवाना-54.22, नांगल ठाकरान-59.28, कंझावला-60.18, रानी खेड़ा-53.23, मुंडका-55.45, छावला-65.4, ईसापुर-57.97, दिचाऊं कलां-55.06, रोशनपुरा-54.09, बिजवासन-57.67 आदि।
कम मतदान वाले वार्ड
एंड्रयूज गंज-33.74, हौज खास-38.72, ग्रीन पार्क-39.28, मुनिरका-39.33, वसंत विहार-39.64, लाडो सराय-39.62, ग्रेटर कैलाश-38.99 आदि।
[ad_2]
Source link