[ad_1]

गली में पड़ा मिला था शव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक स्कूल के रसोइया महिपाल सिंह (45) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह गांव में एक मकान के सामने गली में पड़ा मिला। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर कुछ घंटे में ही मामले का राजफाश भी कर दिया। आरोपी युवक ने स्वीकार किया कि उसकी मां से महिपाल के प्रेम संबंध थे। उसने दोनों को साथ देख लिया था। इसी गुस्से में उसने महिपाल की हत्या कर दी।
महिपाल शाहजहांपुर के जैतीपुर थाने के मगनपुर का निवासी था। वह यहां गांव में 20 साल से रिश्तेदार के यहां रह रहा था। 10 साल से वह यहां प्राथमिक विद्यालय में रसोइया की नौकरी कर रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शनिवार रात महिपाल की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव रिश्तेदार के घर के सामने पड़ा मिला। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी व सीओ हाईवे समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
[ad_2]
Source link