[ad_1]

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वेबसाइट की सुस्ती के कारण छात्र-छात्राएं परीक्षा फाॅर्म भरने में रोज परेशान हो रहे हैं। संबद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अकाउंट से पैसे भी कट जा रहे हैं और उनकी फीस भी जमा नहीं हो रही है। परीक्षा विभाग के साथ ही महाविद्यालयों में भी इस तरह की शिकायतें रोजाना पहुंच रही हैं।
शास्त्री प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर और आचार्य प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए तीन फरवरी की तारीख निर्धारित की गई है। वेबसाइट की सुस्ती के कारण छात्र-छात्राओं को रोजाना परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार और रविवार के दिन तो सबसे अधिक परेशानी होती है। हेल्प डेस्क काउंटर बंद होने के कारण छात्रों की समस्या दूर होने में भी 24 से 48 घंटे से अधिक का समय लग रहा है।
देश भर में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की संख्या 551 हैं। सत्र को नियमित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शास्त्री और आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं 27 फरवरी से एक साथ कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा फाॅर्म तीन फरवरी तक भरे जाने हैं। छात्र-छात्राओं के सामने अब छह दिन का समय शेष है। महाविद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट बहुत स्लो है और इसको अपग्रेड करने की जरूरत है। इसकी शिकायत परीक्षा व कंप्यूटर विभाग से की जा चुकी है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र का कहना है कि महाविद्यालयों से शिकायतें मिली हैं और उनका समाधान भी कराया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को निर्देश भी दिया गया है कि वह सावधानी से परीक्षा फाॅर्म भरें। किसी तरह की समस्या होने पर इसकी जानकारी भी दें, उसका समाधान कराया जाएगा।
[ad_2]
Source link