[ad_1]

azamgarh news
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज ग्राम के बरही मौजा स्थित सरसों के खेत में सोमवार को एक युवती का शव खून से लथपथ मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस के साथ ही एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
यह है पूरा मामला
बड़हलगंज गांव के ग्रामीण सोमवार को दिन में अपने खेत में काम करने पहुंचे तो सरसों के एक खेत में युवती की लाश पड़ी मिली। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। कुछ ही देर में मृतका की पहचान मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासी अर्चना (19) पुत्री बिरजू के रूप में की गई।
मृतका कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थी। उसकी लाश बड़हलगंज गांव स्थित सरसों के खेत में कैसे पहुंची यह ज्ञात नहीं हो सका है। मौके पर जहानागंज व चिरैयाकोट पुलिस के साथ ही एएसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और जांच की कवायद में जुट गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है।
[ad_2]
Source link